फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा दुष्कर्म पीड़िता की कहानी में ट्विस्ट

Thu, 05 Feb 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ताजगंज क्षेत्र से अपहृत दुष्कर्म पीड़ित युवती के मामले में नई कहानी सामने आई है। उसकी लोकेशन इलाहाबाद में मिली है। पुलिस की मानें तो युवती इगलास के एक युवक के साथ गई है। पुलिस ने युवक के घरवालों पर शिकंजा कस दिया है। एक टीम को इलाहाबाद रवाना किया हैै।
विज्ञापन

बताते चलें, ताजगंज क्षेत्र में रहने वाली युवती ने जिला पंचायत अध्यक्ष के पुत्र कौशल और उसके तीन साथियों के खिलाफ एक साल पहले दुराचार का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में चारों आरोपी जेल भेजे गए थे। पांच माह बाद उनकी जमानत हो सकी। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 24 जनवरी की शाम को दुष्कर्म पीड़िता घर से लापता हो गई। परिवारीजनों ने उक्त युवकों पर ही अगवा करने का आरोप लगाया। चार दिन तक टालमटोल के बाद पुलिस ने 28 जनवरी को चारों आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने शक में नामजद दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, मगर वे कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली है कि युवती अलीगढ़ इगलास के एक युवक के साथ संपर्क में थी। वह उसी युवक के साथ घर से गई है। पुलिस ने युवक के घरवालों पर शिकंजा कस दिया है। सीओ सदर असीम चौधरी ने बताया कि एक टीम को लड़की की तलाश में इलाहाबाद रवाना किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें