फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बोरे में मिला अपहृत सेल्स ऑफिसर का शव, रुपयों के लेनदेन में हत्या, महिला गिरफ्तार

Sun, 08 Aug 2021 09:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर की हत्या कर दी गई है। रविवार को सुबह ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों में उनका शव मिला। पुलिस ने आरोपी मोना को गिरफ्तार कर लिया है। उसका पति अजय फरार है।  
विज्ञापन
मृतक सुनील कुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से अपहृत सेल्स ऑफिसर सुनील कुमार शर्मा की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी महिला मोना की निशानदेही पर रविवार को सुबह उनका शव ट्रांसपोर्ट नगर के पास झाड़ियों से बरामद कर लिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में रुपये के लेनदेन का विवाद सामने आया है। 
विज्ञापन


ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी सुनील कुमार शर्मा दो अगस्त को ड्यूटी पर निकले थे। वाटर वर्क्स से गांधी नगर गए। इसके बाद लापता हो गए। उनकी आखिरी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन की। गांधी नगर निवासी महिला मोना और अजय के घर पर सुनील गए थे। 

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से पुलिस को सुराग मिले। अजय सुनील की बाइक लेकर जाता नजर आया। बाइक बाद में मिल गई। वहीं अजय और उसकी पत्नी मोना टेंपो में एक फ्रिज और पोटली लेकर निकले थे। इसके बाद फरार हो गए। इस आधार पर सुनील के साथ पहले अनहोनी की आशंका जाहिर की जा रही थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पांच आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया था मुकदमा
पुलिस ने पति-पत्नी की तलाश की थी। इस मामले में अपहरण का मुकदमा पांच नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया। सूत्रों के अनुसार शनिवार को पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया। उसने पूछताछ में पूरा सच उगल दिया। रविवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। 

परिवार में मचा कोहराम 
सुनील का शव मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुनील के पिता रघुवीर प्रसाद शर्मा बीमार रहते हैं। घर में मां नारायणी देवी, पत्नी नीतू और चार साल की बेटी यति है। वहीं भाई संतोष और कुलदीप है।  

एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर गए। घटना की जानकारी ली। इसके बाद एसएसपी मुनिराज जी से बात की। जल्द सुनील की बरामदगी के लिए कहा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें