फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुर्जा की क्रॉकरी और बनारसी साड़ी बनी लोगों की पसंद, कारीगरों और शिल्पियों को मिला बड़ा मंच

Mon, 06 Oct 2025 07:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

 गांधी शिल्प बाजार में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह दिखा। हस्तशिल्प उत्पादों ने आगंतुकों का मन मोहा।
 
विज्ञापन
शिल्प मेला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर बाजार के गांधी शिल्प बाजार में रविवार को खरीदारी का जबरदस्त उत्साह दिखा। हस्तशिल्प उत्पादों ने आगंतुकों का मन मोहा। महिलाओं को बनारसी साड़ी खूब भाई। जरदोजी वाले उत्पाद भी सराहे गए। खुर्जा की क्रॉकरी की भी खूब मांग रही।
विज्ञापन



आयोजन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। प्रसिद्ध गायक राजकुमार घई ने अपनी आवाज और कला से लोगों का दिल जीत लिया। मेला 7 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य देशभर के कारीगरों और हस्तशिल्पियों को एक मंच पर लाना है। कोलकाता के एंटीक आइटम और कानपुर के लेदर वर्क को भी सराहा गया।

आयोजन बाल महिला एवं ग्राम विकास सेवा समिति की ओर से किया गया है। प्रायोजक वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार और कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), नई दिल्ली हैं। हस्तशिल्प के सहायक निदेशक रंजीत कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आएं और वोकल फॉर लोकल को प्रमोट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें