फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कंगना रनौत के खिलाफ रिवीजन केस में आज अहम सुनवाई, कोर्ट पर टिकी सबकी नजरें

Thu, 30 Apr 2026 10:58 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा की एमपी-एमएलए कोर्ट में भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दायर रिवीजन केस पर अहम सुनवाई होगी। मामले में अतिरिक्त दस्तावेज और बहस को लेकर दोनों पक्षों की दलीलों के बाद कोर्ट का निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
सांसद कंगना रणौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर रिवीजन में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी। पिछली तारीख के बाद कंगना के अधिवक्ता ने प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर 30 अप्रैल को रिवीजन में आदेश नहीं देने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया कि कंगना की अधिवक्ता ने पिछली तारीख के बाद अदालत में प्रार्थनापत्र दिया था। कहा कि कि 3 अप्रैल को अंतिम बहस समाप्त हुई थी और 16 अप्रैल आदेश की तिथि थी। उस दिन कोई आदेश नहीं हुआ। आरोप है कि शिकायतकर्ता को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम पर बहस और फाइल चिह्नित करने की अनुमति दी गई।

 
विज्ञापन

जिसे वादी के लिए महत्वपूर्ण लाभ बताया गया। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख था कि रिवीजन न्यायालय ने 29 नवंबर 2025 को केवल अभिलेख पर उपलब्ध तथ्य और साक्ष्य के आधार पर निस्तारण का निर्देश दिया था। उसके बाद भी वादी ने 3 अप्रैल अतिरिक्त दस्तावेज प्रस्तुत किए जिन्हें स्वीकार कर लिया गया। कंगना की अधिवक्ता ने इन नए दस्तावेजों पर विस्तृत जवाब देने के लिए समय की मांग की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें