फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अब 9.5 करोड़ रुपये से सजेगी केशव वाटिका, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

Sun, 12 Jun 2022 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने सौंदर्यीकरण प्रस्ताव में संशोधन किया है। अब सौंदर्यीकरण की नवीन कार्य योजना के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 9.5 करोड़ की लागत से केशव वाटिका को नया स्वरूप दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भव्य सजावट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर केशव वाटिका अब नए स्वरूप में नजर आएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने केशव वाटिका सौंदर्यीकरण कार्य योजना संशोधित करते हुए नया प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। नए प्रस्ताव में केशव वाटिका पर 9.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर करीब 3.5 एकड़ क्षेत्रफल में केशव वाटिका के सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव पिछले दिनों ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार किया था। इस पर करीब 2.5 करोड़ की लागत से विकास कार्य होने थे, लेकिन श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान से मिले प्रस्तावों के बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने केशव वाटिका के सौंदर्यीकरण के प्रस्ताव में संशोधन किया है। अब सौंदर्यीकरण की नवीन कार्य योजना के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर 9.5 करोड़ की लागत से केशव वाटिका को नया स्वरूप दिया जाएगा। इस कार्य योजना को अमल में आने के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर एक और स्थल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
 

ये रहेंगी व्यवस्थाएं

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा ने बताया कि सौंदर्यीकरण की नवीन कार्य योजना के मुताबिक केशव वाटिका का कलरफुल लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ फाउंडेन के संचालन की व्यवस्था होगी। यह संपूर्ण सिस्टम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के लिए आने वालों को आकर्षित करेगा। विशेष लाइटिंग के साथ श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाएं भी यहां जुटाई जाएंगी। पाथ-वे भी बनेंगे। श्रद्धालुओं के बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। इसका संशोधन प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।

विज्ञापन

जन्माष्टमी से पहले लाइट एंड साउंड सिस्टम होगा चालू

भगवत भवन की दीवारों पर कृष्ण लीलाओं का चित्रण लाइट एंड साउंड सिस्टम से करने की योजना पर ब्रज तीर्थ विकास परिषद श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर काम कर रहा है। इस सिस्टम की शुरूआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले कर दी जाएगी। इससे श्रीकृष्ण जन्मस्थान ही नहीं आसपास के लोग भी छतों से इसे देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें