फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पकड़ी केसरिया की फैक्टरी, सील

विज्ञापन
22एमएनपी-06-राधा रमन रोड पर छापेमारी के दौरान पकड़ी गई केसरिया की फैक्टरी में मौजूद अधिकारी व पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी के चलते सभी पान मसाला, गुटखा आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बुधवार को प्रशासन ने शहर के बीचों बीच संचालित हो रही केसरिया की एक फैक्टरी पर छापा मारा। यहां अवैध तरीके से इसका संचालन किया जा रहा था। टीम ने फैक्टरी सील करने के साथ ही नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय को किसी ने सूचना दी कि राधारमन रोड स्थित राधा कुंज के एक घर में केसरिया बनाई जा रही है। सूचना पर एसडीएम व सीओ सिटी अभय नरायन राय ने छापा मारा। यहां नेत्रपाल गुप्ता के घर में केसरिया की फैक्टरी संचालित हो रही थी। एसडीएम की सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके से 50 किलो केसरिया, तीन क्विंटल कटी हुई सुपारी, 30 किलो लोंग पाउडर, 60 किलो लोंग लकड़ी बुरादा, 40 किलो गरी बुरादा, 60 किलो इलाइची पाउडर, पांच किलो चीनी व दस किलो चूना आदि सामान बरामद किया। टीम ने ये पूरा सामान व परिसर को सील कर दिया। साथ ही केसरिया के दो नमूने लेकर जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से बताया कि बिना लाइसेंस के ही फैक्टरी का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा कोविड-19 महामारी अधिनियम का भी उल्लंघन किया गया है। इसके लिए सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, डीके वर्मा शामिल रहे।
ये होती है केसरिया
मैनपुरी में माउथ फ्रेशनर के रूप में केसरिया की बिक्री की जाती है। इसे सुपारी, लोंग, गरी बुरादा व अन्य सामान से बनाया जाता है। कोरोना महामारी के बाद इसका निर्माण व बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। इससे पूर्व भी लगातार खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम केसरिया व गुटखा जब्त कर चुकी है।
विज्ञापन

- सूचना पर एक घर में छापा मारा गया था। यहां से भारी मात्रा में केसरिया व कच्चा माल बरामद किया गया है। नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - रजनीकांत पांडेय, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें