फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित वृद्धा ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया। 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन

जिले में धीरे-धीरे बुखार के मरीजों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित 55 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि तीन मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती किया गया। बेवर थाना क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी नरेश चंद्र की 65 वर्षीय पत्नी अन्नपूर्णा को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजनों ने सोमवार को उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें