फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में 2494 किसानों के केसीसी आवेदन होंगे स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनुपरी। किसानों को फसलों के उत्पादन के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) स्वीकृत करने के आदेश दिए गए हैं। इसी के तहत कृषि विभाग द्वारा लिए गए आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। आवेदन स्वीकृत करने के लिए अग्रणी जिला प्रबंधक को डीएम ने पत्र भेजकर आदेशित किया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले सभी किसानों को केसीसी का लाभ दिया जाना है। जिले में अब तक 8141 किसानों को इसका लाभ मिल चुका है। वहीं लगातार कृषि विभाग द्वारा आवेदन लिए जा रहे हैं। 23 फरवरी तक कृषि विभाग ने कुल 2494 ओवदन प्राप्त कर उन्हें जिले भर की बैंक शाखाओं को स्वीकृति के लिए भेजा है। इसमें देरी न हो इसके लिए जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने अग्रणी जिला प्रबंधक को पत्र लिखा है।
वर्जन
केसीसी आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। इन पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी की ओर से अग्रणी जिला प्रबंधक को पत्र भेजा गया है। जल्द ही ये आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गगनदीप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें