फोटो 2खेरागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण
लखनऊ से आई टीम ने तीन घंटे तक खंगाला स्वास्थ्य केंद्र, स्वच्छता और प्रबंधन पर दिया जोर
खेरागढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेरागढ़ में बुधवार को लखनऊ से आई कायाकल्प टीम ने औचक निरीक्षण किया। एक सदस्यीय टीम ने करीब तीन घंटे तक अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वच्छता मानकों और अभिलेखों की गहनता से जांच की। टीम ने मौजूद स्टाफ से उनके कार्यक्षेत्र से संबंधित जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधीक्षक डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि लखनऊ से आए कायाकल्प टीम के प्रतिनिधि डॉ. उत्कर्ष प्रजापति सुबह करीब 11 बजे स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। उन्होंने अस्पताल के हर अनुभाग का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दाैरान मरीजों का पंजीकरण, सरकारी योजनाओं से संबंधित फाइलें और स्टाफ की ऑनलाइन उपस्थिति, लेबर रूम (प्रसव कक्ष), पैथोलॉजी लैब, डिस्पेंसरी और जन्म प्रमाण पत्र जारी करने की स्थिति को जांचा। टीम ने अस्पताल परिसर की सफाई, शौचालयों की स्थिति, महिला वार्ड और बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट (कचरा प्रबंधन) काे भी देखा। निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रजापति ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।