फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद कठेरिया की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर शुक्रवार को सांसद रामशंकर कठेरिया की कार में ट्रेलर ने टक्कर मार दी। सांसद की कार समेत काफिले में शामिल अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सांसद और काफिले में शामिल लोग बाल-बाल बचे।
विज्ञापन

इटावा से भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया शुक्रवार को कार से इटावा क्षेत्र के गांव असरोही अपने मित्र भगवान सिंह की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। काफिले में पुलिस की गाड़ी समेत पांच वाहन थे। हाईवे पर शिवा ईंट उद्योग के सामने असरोही के लिए गाड़ियां मोड़नी थीं। इसी के चलते काफिला हाईवे पर एक किनारे रुक गया। तभी पीछे से आ रहे ट्रेलर ने सांसद की कार में टक्कर मार दी। इससे कार आगे खड़े वाहनों में जा टकराई। पुलिस की गाड़ी समेत अन्य चार गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।
हादसे में सांसद व अन्य किसी के चोट नहीं आई है। सूचना पर करहल थाना पुलिस और इटावा जिले के जसवंतनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर रुकने के बाद सांसद काफिले के साथ गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें