फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संचारी रोग की रोकथाम के लिए चलाया स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
कासगंज की कांशीराम आवासीय कालोनी में संचारी रोग अ​भियान के तहत सफाई कार्य करते कर्मी। - फोटो : विभाग
विज्ञापन
कासगंज। शहर की कांशीराम आवासीय कालोनी में संचारी रोग की रोग की रोकथाम के लिए नगर पालिका ने शुक्रवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता टीमों ने क्षेत्र में नालियों की साफ-सफाई कर एंटी लारवा का छिड़काव किया। कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम के लिए अभियान की एक अप्रैल से शुरूआत हो गई है। शहर में साफ-सफाई के लिए नगर पालिका ने स्वच्छता टीमों का गठन किया।वार्डों व अन्य क्षेत्राें में पहुंचकर स्वच्छता टीमें सफाई कर रही हैं। कर्मियाें ने शुक्रवार को कांशीराम आवासीय कालोनी के दो ब्लॉक में सफाई कार्य किया। इस दौरान 1200 आवासों के समीप कर्मियों ने नाले से सिल्ट निकाली। गलियों से कूड़ा एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। वहीं नालियों में जगह-जगह एंटी लारवा का छिड़काव कर्मियों ने किया। कर्मियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपील की मकान के आस-पास कूड़ा न फेंके। कॉलोनी में लगाए गए डस्टवीन का प्रयोग करें। कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहन के पहुंचने पर वाहन में ही कूडा डालें। अधिशाषी अधिकारी पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि संचारी रोग की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता टीमें वार्ड में पहुंचकर सफाई कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें