फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के लिए 1.60 लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में कंप्यूटर आपरेटर की नौकरी के नाम पर 1.60 लाख रुपये की ठगी का आरोप विभाग के तीन कर्मियों पर लगाया गया है। इस मामले में पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन

कमला मार्केट सहावर गेट निवासी सौरभ शाक्य का आरोप है कि मध्याह्न भोजन योजना में कंप्यूटर आपरेटर का पद रिक्त होने पर विभाग में तैनात कर्मी गौरव, कमलेश, अमित ने 1.60 लाख रुपये मांगे।
इस धनराशि को दे दिया गया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। कार्यालय पर जाकर संपर्क करने पर टालमटोल की जाने लगी। जब पैसे वापस मांगे गए तो आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्हाेंने बीएसए पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें