फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वासघात: कश्मीरी बाजार के सोना कारोबारी का जीता भरोसा, 1.07 करोड़ का सोना लेकर गायब हुआ कारीगर

Mon, 28 Jul 2025 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सोना कारोबारी का भरोसा जीतकर कारीगर ने बड़ा  कांड कर दिया। कारीगर एक किलो 70 ग्राम सोना लेकर गायब हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सोना- चांदी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कश्मीरी बाजार (कोतवाली) में गलाई के कारखाने से कारीगर 1.07 करोड़ (एक किलो 70 ग्राम) का सोना लेकर गायब हो गया। कारखाना संचालक ने कारीगर की तलाश महाराष्ट्र तक की, मगर पता नहीं चल सका। मामले में डीसीपी सिटी सोनम कुमार से शिकायत की। उनके आदेश पर थाने में केस दर्ज किया गया है। कारीगर की तलाश के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन


कुजड़े वाली गली, कश्मीरी बाजार में छोटी-छोटी बंबई के नाम से महाराष्ट्र निवासी राजाराम मोरे का सोना की गलाई का कारखाना है। वह मजदूरी पर सोने की गलाई करते हैं। उनके साथ सभी कारीगर महाराष्ट्र के ही हैं। आठ जून से कारखाने में सांगली, महाराष्ट्र निवासी सूरज आनंदा भी काम कर रहा था। 21 जून को उनके पास श्री ज्वैलर्स से एक किलो 70 ग्राम सोना गलाई के लिए भेजा गया था। इस सोने को गलाई के बाद तिजोरी में रख दिया था।

कारखाना संचालक ने बताया कि सोना सराफ तक पहुंचाने के लिए सूरज को दिया था। मगर वह सोना देने नहीं पहुंचा। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। इस पर उसके घर पर लोगों को भेजा लेकिन वह नहीं मिला। परिवार वालों ने उसके बारे में कुछ नहीं बताया। इस पर उन्होंने तहरीर दी। सोने की कीमत एक करोड़ से अधिक है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन



पहले भी कारीगर ले जा चुके हैं सोना-चांदी
यह कोई पहला मामला नहीं हैं। कोतवाली क्षेत्र में बाहर के कई कारीगर काम करते हैं। कई बार चांदी और सोना ले जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पीड़ित सराफ मुकदमे भी दर्ज कराते रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें