फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा कट बन गया मुसीबत...यहां नहीं बनाया यूटर्न, वाहन फंसने से लग रहा जाम

Mon, 28 Jul 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने दिल्ली हाईवे पर बनाया गया नया कट मुसीबत बन गया है। यहां पर वाहनों की लंबी कतार लग रही है। 
विज्ञापन
गुरुद्वारा के सामने अस्थायी कट बनाने के लिए कार्य करती यूपीएमआरसी की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने गुरुद्वारा पर बेतरतीब ढंग से नया कट बनाया है। वाहनों के लिए यू-टर्न भी नहीं बनाया। सामने से डिवाइडर भी नहीं हटाया है। इससे घंटों जाम लग रहा है। हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


यूपीएमआरसी के पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रेन चलेगी। गुरु के लाल के पुराने कट पर एलिवेटेड स्टेशन बनाया जाना है। इसके लिए पुराने कट को बंद कर दिया है। उससे करीब 20 मीटर पहले नया कट शुरू कर दिया है। ये बेतरतीब ढंग से बनाया है। इस कट की लंबाई भी कम है, यूटर्न भी नहीं बनाया है। सामने डिवाइडर होने से वाहनों को मुड़ने में दिक्कत हो रही है।

इससे वाहन फंसने से जाम लग रहा है। यातायात पुलिस और यूपीएमआरसी के गार्ड भी लापरवाही बरत रहे हैं। इनकी सक्रियता कम होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय का कहना है कि जाम को देखते हुए पुरुषोत्तम हॉस्पिटल के सामने भी एक और नया कट खोल दिया है। गुरु के ताल कट पर टीम भेज कर सर्वे कराया जाएगा। जरूरत पर यू-टर्न बनवाने और कट की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें