कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बृहस्पतिवार को पूजा स्पेशल ट्रेन का एक फेरा चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन के चलाए जाने से इस मार्ग पर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कासगंज से उधना के लिए अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 23 अक्टूबर को किया जाएगा। ट्रेन का एक फेरा चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 05043 कासगंज से उधना के लिए सुबह 10:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन हाथरस सिटी 11:50 बजे, मथुरा जंक्शन 13:15 बजे, भरतपुर 15:10 बजे, हिन्डौन सिटी 16:05 बजे, गंगापुर सिटी 16:45 बजे, कोटा 18:35 बजे, रतलाम रात 22:40 बजे और दूसरे दिन वडोदरा रात 02.45 बजे छूटने के बाद सुबह उधना 5 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि ट्रेन में साधारण, द्वितीय श्रेणी शयनयान के 18 व एसएलआर के 2 कोच सहित 20 कोच लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में सभी कोच अनारक्षित होंगे। संवाद