कासगंज जिले में फर्जी डिग्री के आधार पर बर्खास्त किए गए शिक्षकों में से चार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिली है। इन चार शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश को अग्रिम सुनवाई तक स्थगित कर दिया है। इन शिक्षकों की याचिका की सुनवाई अब अलीगढ़ के शिक्षकों की ओर से दायर की गई याचिका के साथ की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी अंजली अग्रवाल ने 90 शिक्षकों को फर्जी डिग्री एवं शैक्षिक प्रपत्रों में हेरफेर के मामले में बर्खास्त किया था। यह कार्रवाई एसआईटी टीम की संस्तुति के आधार पर की गई। चार शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, सुमन चौहान, धर्मेंद्र शर्मा एवं पवन चौहान ने न्यायमूर्ति नीरज तिवारी के न्यायालय में रिट दायर कराई।
रिट संख्या 16599 पर सोमवार को सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति ने उनके न्यायालय में चल रही अलीगढ़ के शिक्षकों की रिट याचिका 13785 से जोड़ दिया। क्योंकि दोनों याचिकाओं का एक जैसा मामला था। अब इन दोनों मामलों की सुनवाई भी एक साथ ही होगी।