आगरा में पिछले 10 महीने में चोरी और गुम हुए 100 मोबाइल में से 37 को ढूंढ निकाला है। इनमें से चार पुलिसकर्मियों के हैं। पुलिस का कहना है कि ये सभी खो गए थे। हालांकि पुलिस ने इन मोबाइल को न बेचने वाले लोगों को पकड़ा है, न ही उनसे खरीदने वालों को।
जिनसे मोबाइल गुम हुए थे, उन्हें पुलिस लाइन बुलाकर एसएसपी बबलू कुमार ने सोमवार को ये सौंप दिए। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। एसएसपी ने बताया कि इन सभी मोबाइल के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए थे। एसओजी को इनकी तलाश में लगाया था। अभियान चलाकर बरामदगी कराई गई है।
जिनके मोबाइल मिले, उनमें तीन पुलिसकर्मी हैं जगदीशपुरा के दरोगा देवेंद्र सिंह, पुलिस लाइन के कांस्टेबल सुभाष चंद्र, सिपाही शिव कुमार, शाहगंज की महिला कांस्टेबल मनोरमा हैं।
अन्य लोगों में कालिंदी विहार के नरेश मीणा, आवास विकास के दीपक जैन, गौरव दयाल, दयालबाग की दीपा बंसल, शिकोहाबाद के विपिन कुमार, मलपुरा के पुष्पेंद्र सिंह, खंदौली के मानवेंद्र सिंह, मेहराजपुर के इटौरा, ताजगंज के वसीम खां, मेहराजपुर के कुलदीप, दयालबाग के अखिलेश, अनुराधा, डौकी के एडवोकेट रमन लाल, आवास विकास के एडवोकेट अशोक कुमार कठेरिया, न्यू आगरा की बबली मिश्रा शामिल हैं