फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेकिंग में 35 वाहन मिले अनफिट

विज्ञापन
कासगंज में निजी स्कूल बस को चेक करते एआरटीओ।  - फोटो : विभाग
विज्ञापन
कासगंज। स्कूल खुलने से पहले ही उप संभागीय परिवहन विभाग बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त हो गया है। विभाग ने बृहस्पतिवार को स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इसमें 35 वाहन अनफिट पाए गए।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एआरटीओ के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने स्कूली वाहनों की चेकिंग की। वाहनों की बाहरी और आंतरिक स्थिति की जांचा। वाहन में सुरक्षा उपकरण सीटबेल्ट, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट ऐड किट की जांच की। ब्रेक और सस्पेंशन को देखा गया। लाइट्स और सिग्नल की स्थिति की जांच की। एआरटीओ ने वाहन की क्षमता और सीटिंग व्यवस्था को भी चेक किया। ताकि बच्चे सुरक्षित स्कूल जा सकें। चेकिंग में 138 वाहनों के प्रमाण पत्रों को चेक किया गया। 35 वाहन अनफिट पाए गए। इनकी फिटनेस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। इन वाहन के मालिकों को विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं। एक सप्ताह के अंदर फिटनेस कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर किया जाएगा।
शासन के निर्देश पर स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। इसमें 35 वाहन अनफिट मिले हैं। वाहन स्वामियों को फिटनेस की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। -आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें