फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नगला बेरिया में 4 दिन बाद आई बिजली

विज्ञापन
अमर उजाला में प्रका​शित खबर ।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गांव नगला बेरिया में विद्युत आपूर्ति बाधित होने संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत निगम कर्मियों ने टूटी पड़ी केबल को जोड़कर आपूर्ति सुचारु कर दी। गांव में 4 दिन बाद बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

अहरौली ग्राम पंचायत के मजरा नगला बेरिया में चार दिन पहले सुबह के समय तेज बारिश हुई। इस दौरान ग्रामीण जितेंद्र राही के घर के पास विद्युत केबल टूटकर जमीन पर गिर गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से 50 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर थे। अमर उजाला ने इस खबर को बुधवार के अंक में नगला बेरिया में 3 दिन से टूटी पड़ी है विद्युत केबिल की हेडिंग के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विद्युत निगम हरकत में आया और बुधवार की दोपहर कर्मियों ने गांव में पहुंचकर टूटी पड़ी केबल को ठीक किया। गांव में विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर ग्रामीण रमेश चंद्र, उमेश कुमार,जितेंद्र राही, चंद्रपाल, राजाराम, धर्मेंद्र, नीटू और टीटू ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें