फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पटियाली में किशोर की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
फोटो08मृतक पुष्पज उर्फ मिंटू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। गांव अल्लीपुर दादर में रविवार की सुबह चकरोड की नींव भरने को लेकर हुए विवाद में किशोर की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पिता का आरोप है कि किशोर सुबह शौच के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में चार आरोपियों ने उस पर हमला बोल दिया। पिता ने चारों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव अलीपुर दादर निवासी सुरेंद्र सिंह और राकेश पक्ष के बीच चकरोड की नींव भरने को लेकर शनिवार को विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सुरेंद्र के बेटे पुष्पज उर्फ मिंटू (17) और प्रिंस को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों विवाद के दौरान घायल हो गए थे। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया। सुरेंद्र सिंह का आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 5 बजे मिंटू शौच के लिए जा रहा था। तभी राकेश ने नीतीश, महावीर और किशन के साथ उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे सिर में गंभीर चोट लगने से मिंटू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सुरेंद्र ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें