फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अब औद्योगिक इकाइयों में बिना अनुमति के निरीक्षण नहीं कर सकेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आए दिन औद्योगिक इकाई का संचालन करने वाले उद्यमियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उत्पीडऩ का शिकार होना पड़ता था। कोई भी अधिकारी कभी भी टीम लेकर औद्योगिक इकाइयों पर औचक निरीक्षण करते थे। इससे उद्यमियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति को देखते हुए लघु उद्योग भारती ने मंडल कमिश्नर व अन्य अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर औचक निरीक्षण बिना अनुमति के किए जाने पर आपत्ति उठाई। इस संबंध में अलीगढ़ के कमिश्नर संगीता सिंह ने अलीगढ़, एटा, हाथरस और कासगंज के जिलाधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए औचक निरीक्षण पर रोक लगाई है।

कमिश्नर संगीता सिंह ने जारी पत्र में कहा कि औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण करने से पूर्व जिलाधिकारी व मंडल स्तर पर कमिश्नर से औचक निरीक्षण के लिए अनुमति लेनी होगी। कमिश्नर ने इस संबंध में औद्योगिक विकास अनुभाग 6 एवं प्रमुख सचिव श्रम अनुभाग 3 के शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने सभी मंडल के जिलों के जिलाधिकारियों से शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन


- लघु उद्योग भारती ने मार्च माह में मंडलीय अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया था। जिसमें किसी भी विभाग के अधिकारियों के द्वारा औद्योगिक इकाईयों के कभी भी निरीक्षण करने का मुद्दा उठाया था और इस पर आपत्ति की थी। पत्र में यह भी कहा गया था कि जब भी औद्योगिक इकाई किसी विभाग को करना हो तो वह कमिश्नर या डीएम की अनुमति प्राप्त करें। अलीगढ़ की कमिश्नर ने उद्यमियों की यह बात मानी है- गौरव मित्तल, संयुक्त महामंत्री लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश।

- अलीगढ़ की कमिश्नर ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को बिना अनुमति के औद्योगिक इकाइयों में औचक निरीक्षण पर रोक लगाई है। यह अच्छा निर्णय है। लघु उद्योग भारती कमिश्नर के निर्णय सम्मान करती है। इससे उद्यमियों को राहत मिलेगी। क्योंकि उद्यमियों का औचक निरीक्षण के माध्यम से उत्पीडऩ हो रहा था- अमलेंदु शर्मा, सह सचिव, लघु उद्योग भारती ब्रज संभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें