फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कम दामों ने बढ़ा दी फलों के राजा आम की मिठास

Thu, 12 Jun 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। इस गर्मी कम दामों ने फलों के राजा आम की मिठास को और बढ़ा दिया है। आम खाने के शौकीनों के लिए बाजार में कई वैरायटी उपलब्ध हैं। पिछली साल की अपेक्षा इस बार आम के दाम कम होने से लोग खुश हैं। ग्राहकों को दशहरी और बादाम आम अधिक पसंद आ रहे हैं। भीषण गर्मी से हर कोई परेशान है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तमाम उपाय कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की मांग बढ़ जाती है। शहर के बाजार में कई किस्म के आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार आम के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली है। फलों के थोक विक्रेता राजू श्रीवास्तव ने बताया कि फल मंडी में इस समय दशहरी और बादाम किस्म के आमों की बहुत मांग है। दशहरी और बादाम आम बाजार में बिक रहे हैं। उनका कहना है कि थोक भाव में दशहरी आम 28 रुपये प्रति किलो और बादाम आम 45 रुपये किलो की बिक्री से बिक रहा है। फलों के फुटकर विक्रेता राहुल बताते हैं कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार आम की कीमतें कम होने से बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। फुटकर बाजार में दशहरी आम की कीमत 40 रुपये प्रति किलो और बादाम आम की कीमत 60 रुपये प्रति किलो है। उनका कहना है कि बाजार में लंगड़ा और चौंसा आम की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें