फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी में डीजे बजा तो निकाह नहीं पढ़ाएंगे मौलाना

विज्ञापन
गंजडुंडवारा के गांव पचपोखरा में मौजूद मौलाना।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। गांव पचपोखरा में बृहस्पतिवार को 7 मस्जिदों के मौलाना ने बैठक की। इसमें फैसला लिया गया कि शादी में यदि डीजे बजेगा तो मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे।
विज्ञापन

मौलाना हम्माद हुसैन कासमी ने बताया कि बैठक में सभी मौलाना ने फैसला लिया है कि गांव में अगर कोई भी शादी समारोह में डीजे बजाता है तो गांव की 7 मस्जिदों के मौलाना निकाह नहीं पढ़ाएंगे। दूसरे मौलाना को भी निकाह पढ़ाने नहीं आने देंगे। गांव में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोगों ने इस बात पर अपनी सहमति जताई। मौलाना को निकाह पढ़ाते समय डीजे की आवाज से परेशानी होती है। निकाह की प्रक्रिया में व्यवधान होता है। आवाज से मौलाना का ध्यान भटक जाता है। निकाह की प्रक्रिया में पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसलिए शादी में डीजे बजने पर निकाह नहीं पढ़ाने का निर्णय लिया है। इस मौके पर मौलाना जुल्फिकार, हाफिज अब्दुल्ला बरकाती, मौलाना अब्दुल खालिक, मौलाना अबू बकर इमाम, आजम तुल्ला खान, मौलाना मुशीर, मौलाना वकील अहमद समेत मुस्लिम समाज के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें