फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बिक्री और स्टॉक अलग-अलग, खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। डीएपी की कालाबाजारी रोकने के लिए जिला कृषि अधिकारी एवं अपर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई की। खाद विक्रेताओं के यहां से 10 व बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से 4 सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। दो खाद विक्रेेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने खाद और बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से खाद के 10 और बीज के 4 सैंपल लिए। मैसर्स अंशुल खाद भंडार नगला खंजी पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर उपलब्ध न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। अपर जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने उर्वरक के 6 सैंपल लिए। मैसर्स किसान खाद भंडार एवं मैसर्स राजू खाद भंडार बौदर रोड सहावर पर स्टॉक व बिक्री रजिस्टर, रेट बोर्ड न होने एवं पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन से भौतिक स्टॉक अलग पाए जाने पर इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।
जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेता उर्वरक का वितरण पीओएस मशीन से करें। स्टॉक व बिक्री रजिस्टर मेंटेन रखें। रेट बोर्ड पर स्टॉक एवं रेट को दर्शाएं। चेकिंग के दौरान गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें