फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कादरगंज घाट के कच्चे बांध में पड़ने लगीं दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कादरगंज घाट पर बड़ा कच्चा बांध बनाया गया है। गंगा में उफान के बाद इस बांध में कई स्थानों पर दरारें पड़ने लगी हैं। ऐसी स्थिति में इस बांध के कटने का खतरा बढ़ा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीण चिंतित हैं। कादरगंज पर मनरेगा बांध गंगा की बाढ़ को रोकने के लिए बनाया गया था, जिससे कादरगंज और समीपवर्ती गांव बाढ़ और कटान के प्रकोप से बचे रहें।
विज्ञापन

यह बांध पिछले वर्ष ही बनाया गया था, लेकिन बारिश और गंगा के उफान से बांध कमजोर होने लगा है। कई जगह बंधे में दरारें व कटी हुई मिट्टी नजर आई। ग्रामीण असलम ने बताया कि यह बांध काफी महत्वपूर्ण बांध है। कादरगंज के आसपास गंगा की बाढ़ इस बांध से रुकी हुई है। यदि यह कट गया तो काफी दिक्कतें हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें