कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को खड़ेया पुल से हजारा नहर में युवक ने छलांग लगा दी। मंगलवार को पीएसी की फ्लड यूनिट ने उसका शव पुल से 200 मीटर की दूरी पर बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
सोरोंजी क्षेत्र के गांव कुमरौआ निवासी कुलदीप ने सोमवार को खड़ेया पुल से हजारा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए पीएसी व गोताखोर लगाए। पुलिस ने मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे उसका शव पुल से 200 मीटर दूरी से बरामद किया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि नहर में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
कासगंज। चचेरे भाई गजेंद्र ने बताया कि वह गांव में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। कुलदीप सियपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके तीन बच्चे हैं। इसमें बड़ी बेटी सोनी (8) व छोटी बेटी अरसी (6) और बेटा प्रशांत (5) का है। उसकी मौत के बाद तीनों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी ऊषादेवी, मां उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।