फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विद्युत तार टूटने से करंट दौड़ा, विद्युत उपकरण फुंके, करंट से दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा/पटियाली। तहसील पटियाली क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर स्थित नई बस्ती वार्ड 15 में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे घरों में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इसके चलते विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं, दो ग्रामीण भी गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

ग्राम गनेशपुर स्थित नई बस्ती वार्ड 15 में घरों के ऊपर होकर जा रही हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर यहां लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर गिर गया। इससे ग्रामीणों के घरों में करंट फैल गया और विद्युत उपकरणों में धमाके होने लगे। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक नल में लगे सबमर्सिबल से पानी भर रही 35 वर्षीय शबाना बेगम करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं 22 वर्षीय सैफ कुरैशी को मोटर ग्राइंडर से फर्नीचर बनाते समय विद्युत करंट ने अपनी चपेट में ले लिया।
समाजसेवी क्षेत्र पंचायत सदस्य हसन अख्तर ने घटना की सूचना विद्युत अधिकारियों को दी और लाइन में दौड़ रहे करंट को बंद कराया। इसके बाद दोनों ही झुलसे लोगों को परिजन ने निजी चिकत्सकों के यहां भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार चल रहा था। वहीं ग्रामीण सुल्तान मंसूरी की बेकरी मशीन, मोहम्मद सादिक का फ्रिज व कूलर, सिराज अहमद का फ्रिज व इनवर्टर, मो. इलियास के दो पंखे जल गए। इसी तरह अन्य ग्रामीणों का भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
तार टूटने व दो लोगों के झुलसने की भी जानकारी मिली है। मामले की जानकारी कराई जा रही है। महावीर सिंह, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें