फोटो31जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
- फोटो : किशोरी की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन।
कासगंज। सोरोंजी की एक छात्रा बरेली में डेंगू संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट मिलते ही विभाग हरकत में आ गया। वहीं जिला अस्पताल में जांच कराने आए बुखार पीड़ितों में एक में मलेरिया तथा पांच मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई है।
सोरोंजी कस्बा की छात्रा चांदनी (21) बरेली में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही है। छात्रा को बुखार आने पर बरेली के एक निजी चिकित्सालय में जांच कराई। जांच में डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद चिकित्सालय से इसकी सूचना जिले के स्वास्थ्य विभाग को दी गई है।
जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार बना हुआ है। जिला अस्पताल में बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे रोेहित (21) की जांच में मलेरिया की पुष्टि हुई। अब तक 61 मरीज मलेरिया संक्रमित निकल चुके हैं। इसके अलावा बुखार पीड़ित 5 मरीजों में टाइफाइड की भी पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों की काफी भीड़ रही। 1484 मरीज अस्पताल आए। इससे लंबी कतारें लगी रहीं। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि इस समय मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। मच्छरों से बचाव आवश्यक है। अपने घर के आसपास पानी जमा न होने दें।