फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध रूप से संचालित तीन क्लीनिक व एक लैब सील

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध क्लीनिकों व लैब पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। अभियान में अवैध रूप से संचालित मिले तीन क्लीनिक व एक लैब को सील कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी शुशांत सांवरे और नोडल अधिकारी डॉ. उत्कर्ष ने शिकायत के बाद अमांपुर के मोहनपुर रोड स्थित काव्या क्लिनिक, जितेश चौहान क्लीनिक, अशोक डेंटल केअर, सान्वी पैथोलॉजी पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने संचालकों से रजिस्ट्रेशन प्रपत्र मांगे, लेकिन संचालक प्रपत्र नहीं दिखा सके। अवैध रूप से संचालित मिलने पर इनको सील कर दिया गया। इसके साथ ही टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि जनपद के अवैध क्लीनिकों, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें