शराब के कारोबार को जानने वाले लोगों की बात पर भरोसा करें तो जिले में कम से कम कच्ची शराब का कारोबार 4 से 5 करोड़ रुपये के बीच एक वर्ष में हो जाता है। जिले के नगला भंडारी में वर्ष 2014 जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों की जान चली गई थी और कई लोगों की हालत बिगड़ी थी।
319 लोगों पर की गई कार्रवाई
जिला आबकारी अधिकारी श्यामकमल सिंह ने बताया कि कच्ची अवैध शराब को लेकर आबकारी विभाग गंभीर है। निरंतर अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
अब तक 319 आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब के मामले में कार्रवाई की गई है। 8 हजार लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई है, 52800 लीटर लहन नष्ट किया गया है। खादर के गांवों में कहां-कहां यह कारोबार हो रहा है, यह चिह्नित करके कार्रवाई लगातार हो रही है।