फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा - काली मंदिर पर आयोजित किया गया खाटू श्याम का जागरण

विज्ञापन
कासगंज के खाटू श्याम के जागरण में मौजूद श्रद्धालु महिलाएं। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित काली मंदिर में श्याम सेवा परिवार की ओर से बाबा खाटू श्याम का जागरण आयोजित किया गया। देर रात तक भक्त बाबा के भजनों पर झूमते रहे। श्याम बाबा का फूलों से दरबार सजाया गया। विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ खाटू श्याम का जागरण शुरू हुआ। गायक कलाकार गोपाल गुप्ता ने ‘हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा’ भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इसके बाद अन्य कलाकारों ने दरबार सांवरिया ऐसे सजो प्यारो दयालु आपको, आज ब्रज में होली होवै रसिया, श्याम रस पीले सहित अन्य भजन और गीत सुनाए। भक्त देर रात तक भक्तिगीतों पर खाटू श्याम की भक्ति में झूमते रहे। अंत में खाटू श्याम की महाआरती की गई तथा प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर ऋषि अग्रवाल, भारत गुप्ता, सुमित अग्रवाल, राजू गुप्ता, प्रफुल्ल जैन, विकास गुप्ता, सीटू अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, हरि ओम गुप्ता, संजय भदोरिया, संदीप, नितिन गुप्ता, राजू वर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

कासगंज के खाटू श्याम के जागरण में फूलों से सजा खाटू श्याम का दरबार।- फोटो : KASGANJ

कासगंज के खाटू श्याम के जागरण में झूमते भक्तजन।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें