फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिल्ली कोचिंग हादसे के बाद कासगंज में बड़ी कार्रवाई, बेसमेंट में संचालित संस्थान और लाइब्रेरी होंगी बंद

Thu, 01 Aug 2024 10:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

दिल्ली में कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से छात्रों की मौत के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले में बेसमेंट में संचालित कोचिंग, लाइब्रेरी, होटल और जिम बंद किए जाएंगे।  
 
विज्ञापन
सदर एसडीएम संजीव कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली बेसमेंट में चल रही कोचिंग में जलभराव होने से कोचिंग ले रहे तीन छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले के बाद अब जिले का प्रशासन भी सतर्क हो गया है। सदर एसडीएम संजीव कुमार ने बेसमेंट में चल रहीं कोचिंग सेंटर, होटल सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर चेकिंग करके उनके संचालन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को एसडीएम ने नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


 

एसडीएम सदर संजीव कुमार बृहस्पतिवार को निरीक्षण करने पहुंचे। अमांपुर रोड पर एक कोचिंग व एक लाइब्रेरी संचालित मिली। यह कोचिंग और लाइब्रेरी बेसमेंट में संचालित थीं। लाइब्रेरी में करीब 150 बच्चे पढ़ रहे थे। एसडीएम ने कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को संचालन बंद करने के निर्देश दिए। इसके बाद गली मिट्ठूलाल बारहद्वारी के पास बेसमेंट में संचालित जिम को बंद करने के निर्देश दिए। गली जौरा भौरा के बेसमेंट में संचालित होटल को बंद करने के निर्देश दिए।
 
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास सुखेंद्र सदन के बेसमेंट में, गौतम नगर सोरों गेट के बेसमेंट में कोचिंग, श्रीगणेश कॉलोनी के बेसमेंट में संचालित कोचिंग बंद करने के निर्देश दिए। इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं और बेसमेंट में इन प्रतिष्ठानों के संचालन पर रोक रहेगी। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि बेसमेंट में शहर में कोचिंग संस्थान, लाइब्रेरी, होटल व जिम संचालित मिले। चेकिंग के बाद इनके संचालन पर रोक लगा दी गई है। सभी को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें