फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ पर यह संयोग बढ़ाएगा पति-पत्नी का प्रेम, इस समय होगा 'चांद का दीदार'

Wed, 16 Oct 2019 10:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
करवाचौथ
विज्ञापन
विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार करवाचौथ पर 17 अक्तूबर को शाम 8:34 बजे चंद्र दर्शन होंगे। हालांकि, चतुर्थी गुरुवार सुबह 6:49 बजे से शुक्रवार 7:28 बजे तक रहेगी। यानि चतुर्थी तिथि गुरुवार को पूरे दिन रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: करवा चौथ: 'चांद' का सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार, बाजार भी गुलजार, जानें क्या है खास

जिसमें पूजन का सबसे अधिक शुभ मुहूर्त 5:50 से 7:06 तक का है। वहीं चंद्रमा को 27 नक्षत्रों में रोहिणी नक्षत्र सबसे अधिक प्रिय है, जिसमें करवाचौथ का पूजन किया जाएगा। इस बार चंद्रमा की पूजा करने से पति-पत्नी में प्रेम की वृद्धि करने वाला योग भी बन रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस बार करवा चौथ पर बन रहा दिव्य योग, सुहागिनों के लिए होगा बेहद फलदायी


यह है व्रत की सामग्री
मिट्टी या पीतल का करवा, जल से भरा लोटा, करवा के ढक्कन में रखने के लिए गेहूं, दीपक, हल्दी, पुष्पमाला, चंदन, फल, मिठाई, गंगाजल, चावल, सुहाग पिटारी, प्रसाद के लिए हलवा-पूड़ी-मिठाई, दक्षिणा के लिए रुपये।

ये भी पढ़ें: करवाचौथः बदल गया इस बार बाजार का ट्रेंड, महिलाओं को लुभा रहीं यह साड़ियां
 
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह करें पूजन
लकड़ी के पट्टे पर लाल कपड़ा बिछाएं। मिट्टी से भगवान शिव-पार्वती और गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। प्रतिमा को लाल चुन्नी उड़ाने के साथ शृंगार करें। घी का दीपक जलाएं। करवे और लोटा का सात बार स्थान परिवर्तन करें। चंद्रोदय होने पर छलनी से देखने के बाद चंद्रमा की पूजा करें। इसके बाद पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोलें। घर के बुजुर्गों से आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें