फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाशी की मार, चौपट हुआ कारोबार

Thu, 12 Jan 2017 12:17 AM IST
तलाशी की मार, चौपट हुआ कारोबार
विज्ञापन
crore rupees
विज्ञापन
चुनाव में कालेधन की रोकथाम के लिए 50 हजार रुपये से ज्यादा की रकम की जांच के आदेशों पर पुलिस की तलाशी ने कारोबार को चौपट कर दिया है। नोटबंदी की मार से कराह रहे कारोबार ने जनवरी में जैसे-तैसे पटरी पर लौटना शुरू किया था, लेकिन पुलिस की तलाशी से व्यापारी नगदी ले जाने में डर रहे हैं। व्यापारियों ने दो महीने के लिए अपनी उधारी वसूली तक स्थगित कर दी है। व्यापारियों ने पुलिस से दस लाख रुपये तक की नगदी की तलाशी और जांच न करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


डीएम-एसएसपी से मिले व्यापारी संगठन
आगरा। बैंकों के सामने ही कैश जमा करने वालों पर पुलिस कार्रवाई से व्यापारी परेशान हैं। बुधवार को आगरा व्यापार मंडल समेत दर्जन भर व्यापारी संगठनों के सदस्यों ने डीएम गौरव दयाल और एसएसपी प्रीतिंदर सिंह से मुलाकात की। सराफा कमेटी, कपड़ा बाजार कमेटी, मोतीगंज खाद्य व्यापार समिति, मंडी समिति, किराना कमेटी, शाहगंज बाजार कमेटी, राजामंडी, लोहामंडी, बेलनगंज, ताजगंज व्यापार मंडल सदस्यों के  साथ गए व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि बैंक में कैश जमा करने वाले व्यापारी से पे इन स्लिप होने के बाद भी पुलिस कैश सीज कर रही है। आयकर विभाग को बुलाकर बेवजह परेशान किया जा रहा है। कारोबार पूरी तरह से ठप हो गया है। ऐसा ही रहा तो व्यापारी आगरा बंद का एलान कर देंगे। डीएम गौरव दयाल ने व्यापारियों को चेकिंग में नरमी का भरोसा दिलाया और कहा कि अगर व्यापारियों का कैश गलत ढंग से सीज हुआ है तो वह सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी को आवेदन कर सकते हैं। तीन सदस्यों की कमेटी जांचक र व्यापारी की परेशानी दूर करेगी। एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह ने व्यापारियों को कहा कि व्यापारियों को कैश मिलने पर उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कैश का राजनीतिक उपयोग नहीं किया जा रहा है तो पुलिस कैश छोड़ देगी। मुरारी लाल फतेहपुरिया, कुंदनिका शर्मा, श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, राम प्रकाश अग्रवाल, संजय कपूर, संदीप गुप्ता, राजू मेहरा, विनय कामरा समेत व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें