फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कारखास ने 50 करोड़ के बंगले का सौदा पांच करोड़ में कराया, खरीदा या बेचा नहीं जा सकता... फिर भी बड़ा खेल

Thu, 11 Jan 2024 03:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में कारखास ने 50 करोड़ के बंगले का सौदा नियम के विपरीत पांच करोड़ में कराया। इसे खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है फिर भी बड़ा खेल किया गया है। 
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला,आगरा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बैनारा फैक्टरी के पास चार बीघा भूमि पर कब्जा कराने में जिन माननीय को लेकर चर्चाएं हो रही है। उनके कारखास ने छावनी में ताज रोड पर 50 करोड़ रुपये कीमत वाले बंगले का पांच करोड़ रुपये में सौदा कराया। दस बीघा में फैले इस बंगले को अब खाली कराने की तैयारी है।

विज्ञापन


छावनी परिषद व रक्षा संपदा विभाग से जिस व्यक्ति को यह बंगला आवंटित हुआ था उसने किराएदार को दूसरी जगह इंतजाम करने के लिए कह दिया है। यह कारखास माननीय के लिए जमीनों का काम देखता है। राजपुर चुंगी पर कारखास का एक होटल है। छावनी में माननीय के बंगला खरीदने को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। बंगले में किराएदार का परिवार रहता है। जिसमें छह सदस्य हैं।

नियम के अनुसार छावनी का बंगला खरीदा या बेचा नहीं जा सकता। लेकिन, छावनी में बड़े पैमाने पर गिफ्ट डीड की आड़ में बंगलों पर कब्जा कराने का खेल चल रहा है। इसमें कई रसूखदार और सत्ता से जुड़े लोग शामिल हैं। छावनी व रक्षा संपदा विभाग से जुड़े लोगों की इस खेल में मिलीभगत हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें