फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: धुंध-कोहरे की मार... 21 घंटे देरी से आई अवध एक्सप्रेस, रोजाना 30 से अधिक ट्रेनें चल रही हैं लेट

Thu, 11 Jan 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में धुंध और कोहरे की मार जारी है। अवध एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से आई। आगरा मंडल से गुजरने वाली 30 से अधिक ट्रेनें रोजाना देरी से चल रही हैं। 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन पर लगी यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में धुंध-कोहरे से बीते 15 दिनों से आगरा मंडल की 30 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार को तो बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। घंटों ट्रेनों का इंतजार कर यात्री परेशान हो गए। प्रतीक्षालय भी ठसाठस भरे हुए हैं। सर्दी में यात्री स्टेशन पर ही सोने को मजबूर हैं।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अमृत्तसर-नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 13:25 घंटे, खजुराहो-कुरुक्षेत्र गीता जयंती एक्सप्रेस 12:30 घंटे, कुरुक्षेत्र-खजुराहो गीता जयंती एक्सप्रेस 13: 25 घंटे, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 10:25 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंचीं।

नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम केरला एक्सप्रेस 9:07 घंटे, बरौनी जंक्शन-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस 7:35 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 7:40 घंटे, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन हमसफर एक्सप्रेस 5:29 घंटे, दुर्ग-उधमपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4: 53 घंटे, नई दिल्ली-बंगलूरू कर्नाटक एक्सप्रेस 4 घंटे, हावड़ा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4:15 घंटे, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 3:33 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 3:07 घंटे, विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 3:53 घंटे और हजरत निजामुद्दीन आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस 3:15 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें