फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती

Mon, 28 Apr 2025 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने  सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में कहा है कि जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। इस हमले की जिम्मेदारी लेते हुए  साफ-साफ धमकी दी कि अब चाहे अखिलेश हों या फिर सपा का कोई भी पदाधिकारी। सब रडार पर हैं....
 
विज्ञापन
करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के गभाना टोल पर जो सपा सांसद सुमन पर हमला हुआ है, वो हमारे करणी सैनिकों ने किया है। हमारे परिवार और भाइयों ने किया है। हम इस हमले की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं। कुछ गाड़ियां ही टूट पाई हैं, क्योंकि प्रशासन बचा रहा है। मैं उत्तर प्रदेश सरकार और प्रशासन से निवेदन करता हूं, उसे बार-बार न बचाएं। देश सनातनी हिंदुओं का है। यदि कोई हमें गद्दार बोलता है तो उसे सुरक्षा नहीं मिलनी चाहिए। 
विज्ञापन



 

...तो कुछ और अच्छा सुनने को मिलता
ओकेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें कुछ मिनटों पहले ही पता चला, काफिला आ रहा है। 20-25 मिनट पहले पता चला था। हमने टीमें एक्टिव कीं। अगर हमें दो-चार घंटे पहले पता चल जाता तो कुछ और अच्छा सुनने को मिलता। हमारा एक ही मकसद है। जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं। वो चाहे अखिलेश हों, सुमन हों या सपा पार्टी का कोई पदाधिकारी। जो भी हमारे रडार पर आएगा। जब तक धरती पर घुटने नहीं टिकवा देंगे। तब तक नहीं मानेंगे। सपा सफा।

ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर





 

एक माह बाद भी सांसद आवास पर हमले के मामलों में नहीं हुई कार्रवाई
 सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर क्षत्रिय करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। तोड़फोड़ और पथराव में दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इसके बाद रामी गढ़ी में करणी सेना का सम्मेलन भी हुआ। हमले के एक माह बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। किसी को पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया गया। सपाइयों का आरोप है कि इसी वजह से रविवार को गभाना के पास सुमन के काफिले पर दोबारा हमला किया गया।

ये भी पढ़ें -  गर्मी से हाहाकार: पारा बना रहा नए रिकॉर्ड...अभी पांच दिन राहत की नहीं उम्मीद, 3 मई को बारिश


 

 सबक सिखाने का एलान 
मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा पर राज्यसभा में रामजीलाल सुमन के बयान के बाद क्षत्रिय करणी सेना ने सांसद को सबक सिखाने का एलान किया था। सांसद आवास पर हमले के बाद हरीपर्वत थाने में रामजीलाल सुमन के बेटे रणजीत सिंह ने अज्ञात हमलावरों पर जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में केस दर्ज कराया था। वहीं दरोगा दिनेश कुमार ने करणी सेना के अध्यक्ष ओकेंद्र राणा सहित अन्य अज्ञात के विरुद्ध मारपीट, तोड़फोड़ आदि का केस दर्ज कराया था। दोनों ही मामलों में एक माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं सकी है। गभाना में सुमन के काफिले की घटना को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद पर फिर करणी सेना का हमला...गाड़ियों पर पथराव, टायर फेंके; ओकेंद्र राणा बोला- हमारे लोगों ने किया
 
विज्ञापन

दोनों मामलों में चल रही विवेचना
डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि दोनों केसों में विवेचना प्रचलित है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होनी है। जल्द चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें