फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कराहरा के मेले और जिकड़ी भजनों की रही धूम

विज्ञापन
किरावली के गांव कराहरा में रविवार को जिकड़ी भजनों में अपनी प्रस्तुति देते लोकगायक फोटो स्रोत स्
विज्ञापन
किरावली। गांव कराहरा में पारंपरिक मेला और विशाल जिकड़ी भजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ। शनिवार और रविवार को आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव में भक्ति, संगीत और ग्रामीण संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

शनिवार को लगे मेले में बच्चों के लिए झूले, खान-पान और खेल-तमाशों का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। रविवार को आयोजित जिकड़ी भजन कार्यक्रम में हरिशंकर, शिवसिंह, लुढ़कन, पिंटू, हेमा कुंतल और लक्ष्मी फौजदार जैसे प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति गीतों पर ग्रामीण देर रात तक झूमते रहे। मेला कमेटी ने सभी कलाकारों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें