शमसाबाद। कस्बा निवासी भूरा का आरोप है कि रविवार को वह बाजार से अपने घर जा रहा था। नया बांस चौराहे के पास कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उससे शराब के लिए रुपये मांगने लगे। रुपये न देने पर उससे मारपीट की। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।