फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा में कपिल देव ने कहा- बातों के लिए गावस्कर और रवि शास्त्री हैं, मेरा क्रिकेट का अध्याय खत्म

Sun, 08 Dec 2024 12:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने आगरा में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की बातों के लिए तो सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री हैं। मैंने क्रिकेट को जिया है पर अब घर में क्रिकेट की तस्वीर भी नहीं है। 
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1983 वर्ल्ड कप के हीरो कपिल देव शनिवार को एक कार्यक्रम में आगरा आए। इस दौरान उन्होंने सवालों के जवाब अपने हरफनमौला अंदाज में बेबाकी से दिए। उन्होंने कहा कि मैंने क्रिकेट को जिया है, लेकिन अब मैं क्रिकेट खेलना छोड़ चुका हूं। मेरे घर में कोई भी क्रिकेट की तस्वीर नहीं है। यह बात मानना लोगों के लिए मुश्किल होता है लेकिन ये सच है।
विज्ञापन



कपिल देव ने कई सवालों का जवाब देते समय घुमाया भी और सामने से ही प्रश्न कर उसका जवाब कहला दिया। जब कपिल देव से पूछा गया कि क्रिकेट से जुड़ा उनका कोई अहम पल हो तो बताएं। उन्होंने कहा मेरे लिए भारत के लिए खेलना ही सबसे बड़ा पल है।


उन्होंने कहा कि क्रिकेट का मेरा अध्याय खत्म हो गया, अब मैं उसकी बात नहीं करता। उसके लिए सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री है। मैं जब भी गावस्कर से मिलता हूं तो कहता हूं कि तुमने 20 साल क्रिकेट खेला अब 40 साल उसकी बात करोगे, इसलिए तुम्हें सलाम करता हूं। मैं नहीं कर सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें