फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मैनपुरी में कांवड़ियों ने बस में की तोड़फोड़, वाहन टक्कर लगने के बाद फैला आक्रोश; तीन साथी हुए घायल

Mon, 29 Jul 2024 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर आ रहे कांवड़ियों के वाहन में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए, जिसकी वजह से साथियों में आक्रोश फैल गया। 
 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हुई बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कुसमरा में कांवड़ लेकर जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन में बस ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन कांवड़िए घायल हो गए। गुस्साए साथी कांवड़ियों ने बस को रोककर तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांवड़ियों को शांत कराया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
 सोमवार की सुबह मैनपुरी मार्ग पर फर्रुखाबाद से जल लेकर जा रहे कांवड़ियों के जत्थे का वाहन एक स्लीपर बस से टकरा गया। जिससे तीन कांवड़िए शिवराम पुत्र उदयवीर, सचिन पुत्र उमेश चंद्र व छोटू पुत्र राजेंद्र निवासीगण विरतिया थाना एलाऊ घायल हो गए। साथी कांवड़ियों ने बस को रोककर तोड़फोड़ कर दी। घायल कांवड़ियों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

कांवड़ियों के घायल हो जाने की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी व चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उनको समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें