फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सात घंटे इंतजार के बाद कांवड़ियों ने पार की चंबल नदी

विज्ञापन
सात घंटे इंतजार के बाद चंबल पार कराए गए कांवड़िये
विज्ञापन
पिनाहट। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लेकर रविवार को पिनाहट चंबल घाट पर कांवड़ियों की भीड़ पहुंची। मध्य प्रदेश जाने के लिए दर्जनों कांवड़िये सुबह करीब चार बजे घाट पर पहुंच गए, लेकिन मोटर बोट का संचालन शुरू होने के इंतजार में उन्हें कई घंटे खड़ा रहना पड़ा। करीब सात घंटे इंतजार के बाद प्रशासन की सहमति मिलने पर मोटर बोट का संचालन शुरू कराकर कांवड़ियों को चंबल नदी पार कराकर मध्य प्रदेश भेजा गया। बता दें कि करीब एक सप्ताह से चंबल घाट पर मोटर बोट का संचालन बंद था। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच आवागमन करने वाले ग्रामीणों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार को कांवड़ियों के घाट पर पहुंचने से समस्या और बढ़ गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि मोटर बोट संचालन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही बरती जा रही है, जिसका खामियाजा यात्रियों और स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में मोटर बोट सेवा बंद रहने से दोनों प्रदेशों के लोगों के आवागमन के साथ स्थानीय व्यापार पर भी असर पड़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से चंबल घाट पर मोटर बोट सेवा नियमित रूप से संचालित कराने की मांग की है।


केवल कावड़ यात्रियों के लिए मोटर बोट संचालन जारी है। पक्के पुल पर सीढ़ी लगाने का काम तेजी से करवाया जा रहा है। सीढ़ी लगने से लोगों को राहत मिलेगी। -विनोद कुमार, एसडीएम बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें