फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच को 107 रन से हराकर कानपुर पहुंचा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रही महाराजा तेजसिंह मैमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने डीसीए बहराइच को 107 रन से हराकर जीता। कानपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। टीम के त्रिशाल को मैनऑफद मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीसीए बहराइच ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 202 रन बनाए। कानपुर के बल्लेबाज प्रणव ने सर्वाधिक 54, राहुल सिंह ने 34 और त्रिशाल ने 33 रनों की पारी खेली। बहराइच की ओर से त्रिपरेश और आयुष्मान ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहराइच के बल्लेबाज कानपुर की गेंदबाजी के आगे कोई कमाल न कर सकें। एक के बाद एक विकेट गिरते चले गये। बहराइच की पूरी टीम 25.1 ओवर 95 रन पर ही सिमट गई। शाद ने 21, अतीक ने 15 और आकाश ने 13 रन बनाए। कानपुर की ओर से त्रिशाल ने पांच और आदेश ने दो विकेट झटके। मैच से पूर्व बहराइच डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरद मेहमूद खां ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैन ऑफदमैच का पुरस्कार कानपुर के त्रिशाल को भाजपा नेता बंटी ठाकुर ने प्रदान किया। अंपायरिंग विजय प्रताप सिंह और शिशिर मल्होत्रा ने, स्कोरिंग मोहित प्रकाश और कमेंट्री सुनील शुक्ला ने की।
विज्ञापन

मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, आलोक गुप्ता, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, मायाशंकर, आरजू सक्सेना, पंकज राठौर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
आज का मैच
महाराजा तेजसिंह मैमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच आज बुधवार को एमसीए मैनपुरी और खंडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें