फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: महिलाओं की सुंदरता में चार चांद लगाएंगी कांजीवरम साड़ियां

Thu, 02 Oct 2025 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 13 बेवर में कलशयात्रा में शामिल भक्त। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। कांजीवरम साड़ियों की विभिन्न डिजाइन और कलर बाजार में उपलब्ध हैं, ये महिलाओं की पसंद बन रही हैं। इसके अलावा बाजार में बनारसी, नेट, सिल्क, कॉटन की साड़ियों की विभिन्न वैरायटी भी उपलब्ध है। बाजार में त्योहारों को लेकर रौनक दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

अखंड सौभाग्य का प्रतीक करवाचौथ का त्योहार 9 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसके लिए महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में स्थित साड़ी की दुकानों पर साड़ियों की विभिन्न वैरायटी, डिजाइन और कलर उपलब्ध हैं। इन सबके बीच इस बार महिलाओं को कांजीवरम साड़ियां खूब पसंद आ रही हैं। त्योहार से पहले बाजाराें में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार खुश हैं।

बजाजा बाजार में साड़ी विक्रेता नारायण गुप्ता ने बताया कि बाजार में करवाचौथ की तैयारियां शुरू हो गईं। दुकानदारों ने भी महिलाओं के विभिन्न वैरायटी की साड़ियों का स्टॉक मंगा लिया है। उन्होंने बताया कि इस बार महिलाओं को कांजीवरम साड़ी अधिक पसंद आ रही है। इसके अलावा बाजार में बनारसी, नेट, सिल्क और कॉटन की डिजाइनर साड़ियां महिलाओं को भा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





साड़ी और उनके दाम
कांजीवरम -दो हजार से आठ हजार रुपये

बनारसी -800 से 3000 रुपये
नेट -600 से 1500 रुपये

सिल्क -800 रुपये 2200 रुपये
कॉटन डिजाइनर - 500 से एक हजार रुपये तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें