फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेक पहल: एक हजार गोवंश के लिए बनाई जाएगी कान्हा गोशाला, 3.31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर

Sat, 21 Oct 2023 12:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एक हजार गोवंश के लिए बनाई जाने वाली गोशाला के विस्तार के लिए 3.31 करोड़ रुपये का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। 1.65 करोड़ की पहली किस्त जारी की गई है। ये गोशाला शाहदरा में बन सकती है।
 
विज्ञापन
सड़क पर घूमता गोवंश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा शहर में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश के लिए नई गोशाला बनाई जाएगी। नगर निगम ने कान्हा गोशाला का प्रस्ताव शासन भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। नरायच की मौजूदा गोशाला के पास या शाहदरा में खाली पड़ी 5 बीघा जमीन पर नई गोशाला प्रस्तावित है, जिसमें एक हजार गोवंश को रखा जा सकेगा। शासन ने 3.31 करोड़ रुपये की योजना के लिए पहली किस्त के रूप में 1.65 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


शहर की सड़कों पर 18 हजार से ज्यादा गोवंश घूम रहे हैं। नगर निगम की नरायच गोशाला की क्षमता 1200 गोवंश रखने की है, लेकिन इनमें 2200 से ज्यादा गोवंश रखे गए हैं। नगरीय निकायों में कान्हा गोशाला एवं बेसहारा पशु आश्रय योजना के तहत प्रदेश सरकार ने नई गोशाला के निर्माण को हरी झंडी दिखा दी है। प्रदेश सरकार के संयुक्त सचिव कल्याण बनर्जी ने जो पत्र जारी किया है, उसके मुताबिक आगरा नगर निगम को एक हजार पशुओं को रखने के लिए गोशाला बनाने को मंजूरी दी गई है। 

इसमें चारा गोदाम, एक हजार गोवंश के लिए शेड, वेटनरी क्लीनिक, भूसा शेड, कर्मचारी के लिए आवास, चरही, नाली निर्माण कार्य, सबमर्सिबल पंप, बायोगैस प्लांट और चारों ओर बाउंड्री जैसी व्यवस्थाएं करनी होंगी।
विज्ञापन


नगर निगम के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि नई गोशाला के प्रस्ताव को मंजूर करने के बाद पहली किस्त जारी कर दी गई है। नरायच की मौजूदा गोशाला के पास की जमीन या शाहदरा में खाली जमीन पर निर्माण प्रस्तावित है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें