फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश रिद्धि सिद्धि के प्रतीक: ब्रजविहारी

विज्ञापन
भोगांव के गोविंदेपुर में श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व निकाली जाती कलश यात्रा। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। क्षेत्र के गांव गोविंदेपुर में सोमवार को कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा के पहले दिन आचार्य ने कलश यात्रा की महत्ता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कलश रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक है।
विज्ञापन

गांव गोविंदेपुर में श्रीमद्भागवत कथा प्रारम्भ होने से पहले वृन्दावन से आये आचार्य बृजविहारी महाराज ने कहा कि भागवत कथा से पहले कलश स्थापना की जाती है। कलश पर नारियल रखा जाता है। जो इस बात की शिक्षा देता है कि परिवार के मुखिया को ऊपर से सख्त और अंदर से मुलायम होना चाहिए। इससे जीवन की गाड़ी बेहतर चलती है। कलश के ऊपर रखी जाने वाली माला संदेश देती है कि जिस तरह फूल महकता है। उसी तरह मनुष्य का जीवन भी दूसरों को सुगंध देना वाला होना चाहिए।
कलश यात्रा में परीक्षित बने सुरेश बाबू यादव अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ सिर पर श्रीमद् भगवत पुराण धारण कर चल रहे थे। 101 कलश्स यात्रा कथा पंडाल से प्रारंभ होकर ग्राम गोविंदेपुर, म्योरा, तारापुर, महोलीखेड़ा होते हुये कथा पंडाल पर पहुंचकर समाप्त हुयी।
विज्ञापन

इस दौरान रामवीर सिंह यादव, प्रधान कुसमा देवी, रामदास यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, नीटू यादव, सोनी यादव, सौरभ यादव, मृदुल यादव, राजेश खटीक, नगेंद्र सिंह, कुवंर बहादुर, मनोज कुमार, जयपाल, गौरव, अनिल, दिनेश, सीपी, विजय पाल, कौशलेंद्र, सत्यम, रोहित यादव, विपिन, विवेक, अभिेषेक उज्जवल, प्राची, युग, राज मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें