फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस ने कराया कैला देवी मेला स्थगित, मंदिर ट्रस्ट की अपील दर्शन करने न आएं श्रद्घालु

Wed, 18 Mar 2020 02:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नवरात्र में आगरा से लाखों श्रद्धालु जाते हैं। इनमें 50 फीसदी पैदल जाते हैं
विज्ञापन
राजराजेश्वरी कैला देवी भवन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप कैला देवी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो फिलहाल इरादा टाल दें। कैला देवी मंदिर ट्रस्ट ने यह अपील की है कि कोरोना वायरस का संक्रमण रहने तक मां के भक्त दर्शन के लिए नहीं आएं। डीएम प्रभु एन सिंह ने राजस्थान के करौली जनपद के डीएम को पत्र लिखकर कहा था कि कैला देवी यात्रा की भीड़ को नियंत्रित किया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके जवाब में कैला देवी मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक महेश शर्मा ने पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि महामारी के प्रकोप को देखते हुए वायरस के रहने तक कैला देवी की यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाएं।

भीड़भाड़ से दूर रहें। दरअसल, कैला देवी यात्रा शुरू हो चुकी है। नवरात्र में आगरा से लाखों श्रद्धालु जाते हैं। इनमें 50 फीसदी पैदल जाते हैं। रास्ते में जगह-जगह भंडारे, खाने-पीने के स्टॉल व कैंप लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थगित किया मेला
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला अधिकारी आगरा प्रभु एन सिंह द्वारा डीएम करौली को लिखे पत्र के बाद करौली में कैला देवी मंदिर पर 20 मार्च से 31 मार्च तक चलने वाला मेला स्थगित कर दिया गया है। मेले में आगरा से श्रद्धालुओं के जाने पर रोक रहेगी।

डीएम करौली डॉ मोहन लाल यादव ने अमर उजाला को बताया कि एपिडेमिक एक्ट 1897 में प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वायरस से बचाव के लिए मेले को स्थगित किया है। इससे पूर्व कैला देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा भी आगरा से करौली जाने वाले श्रद्धालुओं को मेले में ना आने की अपील की गई थी।

 आगरा से रवाना हुए जत्थे
एक तरफ करौली जिला प्रशासन ने कैला देवी मंदिर में मेला स्थगित कर दिया है, दूसरी तरफ बुधवार को आगरा से श्रद्धालुओं के पदयात्रा व जत्थे करौली के लिए रवाना हो गए। इन्हें आगरा की फतेहपुरसीकरी सीमा पर रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें