फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बना रहा एक धंधेबाज गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव अंतपुरी के पास बंबा किनारे कच्ची शराब बना रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उसके दो साथी मौके से भाग गए। सात ही भट्ठियों को तोड़ कर नष्ट कर दिया। बरामद शीरा फैला दिया। मौके से पुलिस को कच्ची शराब, यूरिया व उपकरण बरामद हुए।
विज्ञापन

थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि गांव रायहार के रास्ते पर गांव अंतपुरी बंबा के पास कुछ लोग कच्ची शराब बना रहे हैं। इस पर प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ दबिश दी। पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगे। एक धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम अमित उर्फ पटऊ निवासी गांव रायहार बताया। भागे हुए साथियों के नाम घनश्याम उर्फ कक्का और प्रमोद निवासी गांव धीरपुर बताया। पुलिस पर करीब पांच हजार लीटर लहन को फैलाकर नष्ट किया। इस दौरान कच्ची शराब और चार किलो यूरिया, उपकरण आदि जब्त कर लिए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि भागे हुए प्रमोद पर करीब नौ से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें