फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिचपुरी में कबड्डी का रोमांच, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 30 May 2026 02:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता
विज्ञापन
आगरा। बिचपुरी के केएसआई मैदान पर जब खिलाड़ियों ने ''कबड्डी-कबड्डी'' बोलना शुरू किया तो पूरा मैदान तालियों से गूंज उठा। मौका था, क्रीड़ा भारती की ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का। अंडर-14 से लेकर ओपन कैटेगरी तक के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने पूरा दमखम लगाया। मैट पर सिर्फ मुकाबला नहीं बल्कि गजब का अनुशासन और टीम स्पिरिट देखने को मिला।
विज्ञापन

अंडर-14 बालिका वर्ग में केएसआई की टीम ने बाजी मारी। एके स्पोर्ट्स ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में खिरवार 11 ने बाजी मारी। शिवालिक पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा। वहीं, अंडर-19 बालिका वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल ने प्रथम और केएसआई ने द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-19 बालक वर्ग में भगत सिंह स्पोर्ट्स, पठौली की टीम विजेता व केएसआई उपविजेता रही। वहीं ओपन पुरुष वर्ग में पठौली की टीम ने पहला और शिवालिक पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। इस दौरान विनोद शर्मा, दीपक सिंह, राजेश चौहान, मुकेश यादव, मनोज पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें