कासगंज। विकास खंड गंजडुंडवारा की ब्लॉक स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन प्राइवेट खेल अकादमी के खेल मैदान में किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालय धर्मपुर की छात्रा ज्योति ब्लॉक चैंपियन बनी। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव चौहान और खंड शिक्षा अधिकारी गंजडुंडवारा सुरेंद्र कुमार अहिरवार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। ब्लॉक पीटीआई पुष्पेंद्र कुमार और देवेंद्र कुमार ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में गौरव नागर, 100 मीटर में श्याम प्रकाश, 200 मीटर में विशाल विजेता बने। कबड्डी में नरदौली विद्यालय की टीम विजेता बनी।
प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में धर्मपुर की छात्रा ज्योति विजेता रही। उनको ब्लॉक चैंपियन चुना गया। कबड्डी में अल्हैपुर की टीम विजेता रही।
जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में अभिषेक, 200 मीटर में प्रेमचंद, 400 मीटर में प्रशांत विजेता रहे। कबड्डी में म्यासुर की टीम जीती।
जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में राखी, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में खुशबू विजेता रही। कबड्डी में अल्हैपुर की टीम ने जीत हासिल की। कार्यक्रम का संचालन पीटीआई मुनेश राजपूत ने किया।
इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, राकेश राजपूत, अवनीश यादव, रवेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, इमरान अख्तर, अलीम राजा, अनवर खालिद, सुधाकर चौहान आदि मौजूद रहे।